माही नदी के पुल पर टकराए दो वाहन, एक मजदूर की मौत, दो घायल.....

 


News@हरिश राठौड़

पेटलावद रतमाम मार्ग स्थित माही नदी के पुल पर शनिवार रात लगभग 9 बजे दो वाहनों की आमने-सामने भिंड़त हो गई। रतलाम की तरफ से आ रहा एक वाहन में मजदूर सवार थे। हादसे में गोविंद भाभर निवासी रूणजी की मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गए। जबकि घायल और मृतकों को मौक पर ही छोड़ दिया। घायलों को एम्बुलेंस से रतलाम भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार वाहनों में रोज मजदूर लटकर आते हैं, आज भी इसी तरह आ रहे थे तभी सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.