News@हरिश राठौड़
*पेटलावद।* मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कटारा द्वारा सिविल अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र में निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कितने बच्चे भर्ती हैं जानकारी ली गई तथा डॉक्टर चेकअप एवं सुविधाओं का जायजा लिया तथा भरती बच्चों के परिजनों से चर्चा की
साथ ही ग्राम सेमलिया में हुए एक्सीडेंट के दौरान भर्ती मरीजों के साथ चर्चा की एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो हो इस संबंधी निर्देश दिए मेटरनिटी वार्ड में गर्भवती महिलाओं से भोजन के बारे में पूछताछ की गई अच्छी तरह मिल रहा है एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर चेकअप तथा सभी चिकित्सक अपने समय पर सेवाएं देने एवं इसके साथ-साथ सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वह साफ सफाई की व्यवस्था पूर्ण बनाए रखें
भ्रमण के दौरान में डॉक्टर अंतिम सोलंकी डॉक्टर धर्मेश बघेल डॉक्टर मोहित जयसवाल साथ में उपस्थित रहे एवं स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर भी उपस्थित रहे

