महेश्वर। भारतीय पत्रकार संघ AIJ का सफल एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम पवित्र एवं पर्यटन नगरी महेश्वर में संपन्न हुआ देश भर के कोने कोने से आए करीब 500 से अधिक पत्रकार सम्मानित हुए। जलकोटी रोड़ स्थित नर्मदा भवन भी छोटा पड़ा गया। पूरा कार्यक्रम स्थल पत्रकारों से भर गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की अध्यक्षता में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
करीब 15 वर्षो के बाद पत्रकारों का ऐतिहासिक सम्मान हुआ सभी पत्रकारों को मेडल ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर को भारतीय पत्रकार संघ AIJ के यूथ विंग के राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने श्रेष्ठ संगठक सम्मान से किया। मंच से उमेश रेवलिया को प्रदेश सचिव, तेजकुमार बर्वे संभागीय सचिव, ओम रामणेकर संभागीय उपाध्यक्ष व श्याम कुशवाह की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर तहसील अध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ सुनील गाडगे एवं उनकी टीम महेश्वर एवं खरगोन इकाई के नेतृत्व में सफल कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान एसडीएम अनिल जैन,तहसीलदार राकेश सस्तिया,सीईओ लक्ष्मण सिंह राठौर, सीएमओ मनोज शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

