पत्रकार कमलेश दायजी का जन्मदिन मनाया....

 



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला। कोरोना संक्रमण काल में गरीब परिवारों व बाहर से आने वालें राहगीरों के लिए निःशुल्क भण्डारा चलाने वालें नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी जैन मूर्तिपूजक संघ व प्रॉपर्टी संघ अध्यक्ष, ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के वरिष्ठ सदस्य वरिष्ठ पत्रकार कमलेश जैन "दायजी" को उनके जन्मदिन पर थांदला के पत्रकारों के साथ नगर परिषद ने भी पुष्प माला पहनाते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन नाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष समकित तलेरा, पत्रकार विकास परिषद  महिला उपाध्यक्ष नीलिमा डाबी, युवा पत्रकार मनीष वाघेला, धीरज वाघेला, अनिल शिवदे, रियाज मोहम्मद आदि पत्रकारों व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय सहित नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने बधाई देते हुए उनके द्वारा की गई नगर सेवा कार्यों की सराहना की


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.