धार में मंगलवार शाम लगभग 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की माैत हो गई। जबकि एक ही हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है।बारिश से बचने के लिए बच्चे नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। तभी बिजली गिरी और सभी बच्चे जमीन पर गिर गए। बिजली के कारण पेड़ की छाल तक निकल गई।अर्जुन कॉलोनी की है। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान पेड़ के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी। ग्रामीणों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों 11 वर्षीय गणेश, 12 वर्षीय गालियां और 15 वर्षीय पंकज मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य एक बच्चे का इलाज जारी। बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम और एसडीएम रोशनी पाटीदार अस्पताल पहुंची। एसडीएम ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
पेड की छाल निकल गई....
पेड़ के एक हिस्से को चीरते हुए आकाशीय बिजली बच्चों पर गिरी। बिजली से पेड़ की छाल तक निकल गई। घायल शुभम के अनुसार सभी खेल रहे थे, बारिश हुई तो नीम के पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए।
अचानक कुछ हुआ और सब जमीन पर गिर पड़े। होश आया तो अस्पताल में था। थाना प्रभारी समीर पाटीदार के अनुसार चार बच्चों पर बिजली गिरी है, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई है।

