सुनील चरपोटा शासकीय महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि बने

 




थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 


थांदला - छोटे से गांव झापादरा में जन्मे सुनील चरपोटा कम उम्र में ही अपनी खासी राजनीतिक पहचान बनाने में सफल हुए हैं उनके पास समर्थकों और मित्रों की खासी टोली है, जो समय-समय पर हर जनहितैषी अभियान में उनके साथ रहती है इसी का नतीजा है विधायक वीरसिंह भुरीया ने थांदला शासकीय महाविद्यालय का सुनील चरपोटा को विधायक प्रतिनिधी नियुक्त किया है विधायक प्रतिनिधि सुनील चरपोटा ने इस मौके पर आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने विद्यालय के विकास और शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि संस्था के प्रति पूर्ण कर्तव्य एवं निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाह करूँगा और महाविद्यालय के विकास के लिए निरंतर प्रयास करूंगा साथ ही छात्र छात्राओं को विश्वास दिलाया विधायक भूरिया ने नियुक्त पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने और शुभचिंतकों ने सुनील चरपोटा को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.