प्रसिद्ध सिंगेश्वर धाम से देवझिरी तक निकलेगी कावड़ यात्रा... पूर्व विधायक श्री मेडा ने यात्रा से पूर्व की बैठक आयोजित ....

 


News@हरिश राठौड़

पेटलावद। ग्राम झकनावदा के पास स्थित प्रसिद्ध सिंगेश्वर धाम से भव्य  कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। इसके पूर्व यात्रा को लेकर पेटलावद के पूर्व विधायक वालसिंह मेडा  ने सोमवार दोपहर को पेटलावद के विश्रामगृह में बैठक रख कर कार्यक्रम की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि कावड़ यात्रा पूर्व विधायक वालसिंह मेडा के नेतृत्व में पिछले कई सालों से निकल जा रही है। यात्रा सिंघेश्वर धाम से 3 अगस्त शनिवार को निकल जाएगी। यात्रा का पहला पड़ाव रात्रि विश्राम झीरी में होगा दूसरा पड़ाव छापरी में होगा। सभी कावड़ यात्री अपने कंधों पर कावड़ लेकर बाबा भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर देवझरी पहुंच कर  सोमवार 5 अगस्त को जलाभिषेक करेंगे। इसके पश्चात प्रतिवर्ष अनुसार  भोजन भंडारे का आयोजन भी होगा। कावड़ यात्रा में हर साल हजारों कावड़ यात्रि सम्मिलित होते है। कावड़ यात्रा कई सालों से निकल जा रही है। इस यात्रा में पूर्व विधायक के साथ कई नेता व कार्यकर्ता भी सम्मिलित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.