पर्यावरण संरक्षण अभियान "एक पेड़ मां के नाम" के तहत थाना पेटलावद में पौधारोपण किया गया साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 


News@हरिश राठौड़

पेटलावद शनिवार को थाना पेटलावद परिसर में केबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री भूरिया एवं पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

पर्यावरण संरक्षण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। साथ ही जनसंवाद को संबोधित करते हुए नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को कार्ड वितरित किये। समर कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवीन आपराधिक अधिनियम (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के बारे में जानकारी दी गई। 

उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी पेटलावद तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष  भानु भुरिया, थाना प्रभारी  क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, थाने के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.