जिला अध्यक्ष अब्दुल समद खान ने बच्चों का हौसला अफजाई बढाया....

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

झाबुआ तालीम हासिल करने का मकसद सिर्फ खुद का कैरियर बनाना ही नहीं होना चाहिए बल्कि आपकी सलाहियतों से आपकी कौम और आपके देश को फायदा पहुँचे ऐसा मकसद होना चाहिए, हम बेहतर समाज का निर्माण तब ही कर सकते हैं जब हम अच्छी तालीम लेकर उससे लोगों को फायदा पहुंचाए, एक अच्छा इंसान वही है जिससे लोगों को फायदा हासिल हो रविवार को हुडा जमात खाने झाबुआ में ऑल इंडिया हज वेलफेयर समिति की झाबुआ यूनिट द्वारा 10 वी और 12 वी में 60 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले जिले के 50 मुस्लिम विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया समारोह में 50 बच्चों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया समारोह के मुख्य अतिथि रेलवे के डी ई अबूजर गफ्फारी ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी चेयरमैन मुकित भाई महासचिव सैयद रियाज भाई मुफ्ती रुहुल अमीन साहब के हाथों शील्ड और सर्टिफिकेट दिए गए ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष अब्दुल समद खान ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया अरुण खत्री हाजी शाहिद निजामी हाजी तस्दीक आलम हसन कांजी सैयद जुल्फिकार अजहर हुसैन जावेद खान मोहम्मद शाहिद खान गुलरेज आलम तबरेज खान आदि मौजूद थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.