News@ अतहर रिज़वी
श्रवण माह के पवन अवसर पर हर हर महादेव के नारों से साथ निकली कावड़ यात्रा निकली गई। हिन्द रक्षक समेती कट्ठीवाड़ा के तत्वाधान में चाटलेश्वर महादेव मंदिर चाटलिया पानी से धनार माता मंदिर प्रांगरण कट्ठीवाड़ा भव्य कावड़ यात्रा का योजना किया गया। श्रवण सोमवार के दिन महाकाल भक्तो द्वारा शिवजी का जलाभिषेक कर महादेव के भजन गाते हुए एवं महाकाल की भक्ति में मस्त हो कर कावड़ यात्रा का पूरा आनन्द लेते हुए धनार माता मंदिर पोहचे। कावड़ यात्रियों का पुरे रास्ते में जगह जगह गांव-गांव में महाकाल के भक्तो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कावड़ यात्रा में मुख्य अतिथि में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया एवं रोशन पचाया रहे एवं कावड़ यात्रा के आयोजन में कट्ठीवाड़ा मंडल अध्यक्ष जयराजसिंह ठाकुर, नीलेश कहार, प्रखर पटेल, शैलेन्द्रसिंह जादव, पूर्वराजसिंह जादव, गौरव राठौड़, सचिन सोलंकी, वेरसिंह चौहान, गोलू भाई, पिंटू चौहान, अतुलराजसिंह जादव आदि का मुख्य योगदान रहा।

