News@हरिश राठौड़
*पेटलावद।* श्रावण मास के चोथा सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड उमडी। विशेष रूप से निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों का तांता लगा। जहां पर भगवान का आकर्षक श्रंगार किया गया। जो की भक्तों को बहुत ही आकर्षीत कर रहा था। जहां पर महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ साथ देर रात तक भजन किर्तन का आयोजन किया गया।
इसके साथ ही तेजाजी मंदिर राजापुरा मोहल्ला स्थित भगवान शिव का भी आकर्षक श्रंगार किया गया। जहां मोहल्ले सहित आसपास के नागरिकों ने दर्शन लाभ लिया।जहां पर महाआरती सहित महाप्रसादी का आयोजन रखा गया।
श्रावण मास के अवसर पर भगवान की विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक का क्रम निरंतर जारी है। जहां पर भक्तों के द्वारा दिन भर भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की गई।

