लाड़ली बहनाओ को मिला रक्षाबंधन पूर्व उपहार,राशि के साथ दो सौ पचास का मिला गिफ्ट,नप पेटलावद की 22सौ से ज़्यादा बहने हुई लाभान्वित,मुख्यमंत्री यादव का जताया आभार.

 





पेटलावद:- मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने रक्षाबंधन पूर्व प्रदेश 1 करोड़29 लाख महिलाओं व हितग्राहीयो को सिंगल क्लिक के माध्यम से 1897 करोड़ राशि का अंतरण किया।  नगर परिषद पेटलावद की 2हज़ार2सौ 03 लाड़ली बहनों एवम् विकासखंड की 46703लाड़ली बहनाओ के खाताओ में राशि ट्रांसफ़र हुई एवम् इसका लाभ मिला।

    शासन के निर्देशानुसार शनिवार को नगर परिषद पेटलावद के द्वारा  नगर परिषद सभागृह एवम् प्रांगण में  रक्षा बंधन कार्यक्रम लाड़ली बहनाओ के लिए आयोजित किया गया।नगर की अनेक बहनों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में अपनी सहभागिता की।माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर आयोजन के की शुरुआत की गई।स्वागत भाषण नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़ के द्वारा दिया गया।अतिथि जितेन्द्र मेहता के द्वारा क्षेत्र की लगभग 50हज़ार लाड़ली बहनाओ को लाभ मिलने एवम् रक्षा बंधन के पूर्व हितग्राहीयो के ख़ातो में राशि ट्रांसफ़र किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर परिषद पेटलावद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी के द्वारा  शासन की विभिन्न योजनाओं एवम् हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी दी,लाड़ली बहनाओ को इस बार 1हज़ार2सौ50रुपयों के साथ मुख्यमंत्री के द्वारा राखी पर्व हेतु 2सौ50रुपये की राशि अलग से बहनो के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।

शपथ दिलाई:-मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी के द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं व नागरिकों,जनप्रतिनिधियों ,पार्षदगणों को शासन की महत्वपूर्ण योजना हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी एवम् उन्हें 15अगस्त पूर्व अपने घरों पर तिरंगा लगवाये जाने की शपथ दिलाई।एवम् एक पौधा माँ के नाम की जानकारी दी।

 आयोजन में उपस्थित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनाओ ने  नगर परिषद प्रांगण के गार्डन में बनाये झूले का आनंद लिया एवम् पौधारोपण किया।

लाड़ली बहनाओ ने भी मुख्यमंत्री का आभार माना। 

कार्यक्रम का संचालन पार्षद मुकेश परमार ने किया।इस मोके पर पार्षद सर्व श्रीमती इंद्रा मुकेश पडियार,चांदनी दीपक निम्जा,हंसा सुनील राठौर व जनप्रतिनिधियों में आशीष बाइसकर,हनुमंत सिंह गंगाखेड़ी महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी इशिता मसानिया बड़ी संख्या में लाड़ली बहनाये,जनप्रतिनिधीगण,नागरिकगण व नगर परिषद के कर्मचारी ने आयोजन में सहभागिता की।अंत मे आभार विपुल नामदेव द्वारा माना  गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.