थांदला में कल 13 अगस्त को विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन.....

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 


झाबुआ 12 अगस्त, 2024 जिले में प्रति मंगलवार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित ग्रामीणों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विकासखंड स्तर पर विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुवात की गई है। अगली विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त 2024 (मंगलवार) को प्रातः 11.00 बजे *जनपद पंचायत सभाकक्ष, थांदला* में किया जाएगा। जिसमें जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।    

उक्त विशेष जनसुनवाई के नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) थांदला रहेंगे सीईओ जनपद पंचायत थांदला और सीएमओ नगर परिषद थांदला, सहायक नोडल अधिकरी रहेंगे। जनसुनवाई के लिये तहसीलदार थांदला एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत थांदला को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ सम्पूर्ण आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगें


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.