News@ हरिश राठौड़
पेटलावद। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर समिति के बैनर तले जैन मैत्री मिलन समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों के साथ मुमुक्षु मीमांसा पटवा का भी सम्मान किया गया।
शहर के निजी गार्डन में आयोजित मैत्री मिलन समारोह में स्वागत भाषण महावीर समिति के अध्यक्ष संजय व्होरा ( पप्पू भाई) ने देते हुए समिति के द्वारा जारी परंपरा के बारे में बताया।
आयोजन में समाज के वरिष्ठ श्रावक अमृतलाल जी मेहता, सुरेंद्रजी मेहता, हस्तीमलजी बाफना, कालूरामजी मारू, विनोदजी पटवा, चंदनमलजी चाणोदिया, बसंतीलालजी पटवा एवं डा जिनेंद्र जी जैन का सम्मान महावीर समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चाणोदिया, श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कटकानी, सचिव विनोद बाफना ,कांतिलाल झालोका, कचरूमल मुरार, राजेंद्र भंडारी, दिलीप लोढ़ा, शैलेश कोटडिया, राजेंद्र छजलानी, पंकज जे पटवा , अणु मित्र मंडल के सिद्धू चाणोदिया आदि ने शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
मुमुक्षु का भी किया सम्मान
~~~~~
समारोह में मुमुक्ष मिमांशा ऐनी पटवा का सम्मान महावीर समिति के अध्यक्ष संजय व्होरा,उपाध्यक्ष संजय मालवी, चेतन कटकानी, सचिव विजय भंडारी, कोषाध्यक्ष राकेश मांडोत, मीडिया प्रभारी संजय पी लोढ़ा ने किया। इस मौके पर मुमुक्षु के परिजन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इस अवसर पर मुमुक्षु बहना ने समाजजनों ने जाने अनजाने में हुई भूलों के लिए खमत्त खामना किया। आयोजन में जैन सोशल ग्रुप संगिनी मैत्री के सदस्यगणो द्वारा भी मुमुक्ष मीमांशा पटवा का सम्मान किया गया।
इनकी रही मौजूदगी
~~~~~
मैत्री मिलन समारोह में स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष
मणिलाल चाणोदिया, तेरापंथ समाज के अध्यक्ष मनोज गादिया , मंदिर मार्गीय समाज के सुरेंद्र मेहता, श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनोखीलाल मेहता, मणिलाल मेहता, वरिष्ठ सुरेश निमजा, सुरेंद्र भंडारी, प्रदीप पालरेचा, पारस गादिया, तेरापंथ मालवा सभा के दिलीप भंडारी, महेंद्र कटकानी, संजय भंडारी, अभय पालरेचा , प्रवीर मोदी,महेंद्र पटवा, पियूष पटवा आदि मौजूद रहे। संचालन चेतनकुमार कटकानी ने आभार संजय मालवी ने व्यक्त किया।

.jpg)