थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश पंचायत अधिनियम, 1993 की धारा-42, सहपठित मध्यप्रदेश निर्वाचन नियम, 1995 के 20 तथा 21 (1) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के पत्र तथा आदेश में दिए निर्देशानुसार पंचायत नवापाडा जनपद पंचायत थांदला के उप निर्वाचन 2024 उत्तरार्द्ध हेतु प्रभारी तहसीलदार तहसील थांदला अनिल बघेल को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) तथा नायब तहसीलदार तहसील थांदला पलकेश परमार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) पदाभिहित किया जाता हैं। संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) का अधिकार क्षेत्र पंच- नवापाडा वार्ड क्रमांक 5 होगा

