आलीराजपुर जिला जेल मे बंदियों द्वारा जनजाति गौरव दिवस भगवन बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में स्थानीय हस्तशिल्प की प्रदर्शनी एवं ढोल बजाकर पारंपरिक नृत्य किया गया....

 


News@मनीष अरोडा 

अलीराजपुर  जिला जेल अलीराजपुर में जनजाति गौरव दिवस भगवन बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में स्थानीय हस्तशिल्प की प्रदर्शनी जेल पर लगाईं गई तथा बंदियों द्वारा ढोल बजाकर पारंपरिक नृत्य किया गया ।

जेल अधीक्षक श्री एस.बी. शरण द्वारा बताया कि स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए बंदियों द्वारा बनाए गए बांस के धनुष-बाण, लकड़ी का फलिया, छल्ले, रुमाल, गोफन, जैकेट, तोरण, बांसुरी, चुमल इत्यादि सामान की बिक्री हेतु जेल पर स्टॉल लगाया गया है। उक्त कार्य से अलीराजपुर क्षेत्र की स्थानीध ऊन की कला को बढ़ावा मिलेगा एवं बंदियों के क्षेत्र से संबंधित होने से उनके समय का रुचिकर कार्य में सदुपयोग हो रहा है।

ये सभी उत्पाद क्रय करने हेतु आम जन प्रतिदिन (रविवार/शासकीय अवकाश सहित) जेल के बाहर बने मुलकात कार्यालय में कार्यालयीन समय प्रातः 09 से दोपहर 01 बजे तक संपर्क कर सकते है । उक्‍त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा दी गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.