कट्ठीवाड़ा से अतहर रिज़वी कि रिपोर्ट
जनजातीय गौरव दिवस समेती द्वारा आज 15 नवंबर 2024 को महान क्रन्तिकारी एवं जननायक भगवान बिरसा मुण्डा कि जयंती मनाई। इस अवसर पर पोलो ग्राउंग कट्ठीवाड़ा में सभा का आयोजन किया गया जिसमे आदिवासी समाज को विकसित एवं सशक्त करने कि बात कि गई। साथी ही आदिवासी समाज में फेल रही आधुनिक समस्याओ जैसे डी जे एवं कोल्ड्रिंक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी एवं बाजार से कोई भी सामान लेने पर उसकी एक्सपायरी डेट भी देखने कि बात कहीं गई। इसके साथ ही महानायक भगवान बिरसा मुण्डा के जिवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित युवाओं को उनसे सीख लेने कि बात भी कहीं। कार्यक्रम पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया, नानसिंह चौहान, नानसिंह धाकड़, रत्तीलाल तोमर, रमेश भूरिया, जयराजसिंह जादव,छगन चौहान, बालसिंह भाई, अशोक बरिया, नरु किराड़, नोरतम डावर, सुरेश तोमर, विशाल तोमर, हरसिंह कलेश, महेन्द्र बामनिया, वेरसिंह चौहान, गोविन्द चौहान आदि समझ जन उजस्थित रहे।

