थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
संसदीय क्षेत्र रतलाम से सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी। प्रभारी कलेक्टर श्री प्रखरसिंह द्वारा सम्बन्धित विभागों से से जानकारी क्रमवार एवं योजनावार अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा लेबर बजट से सम्बन्धी मजदूरी भुगतान, मनरेगा के विगत वर्षों के कार्यों एवं जिला व जनपद स्तर पर सीसी कैम्प आयोजित कर कार्य पूर्णता की कार्यवाही, जिले मे जल संवर्धन, अमृत 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अब तक कुल 92903 में से 91% पूर्ण कार्यों एवं वर्ष 2024-25 में 11871 में से 97.49% सैक्शंड आवासों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत पारिवारिक शौचालय 100% पूर्ण सामुदायिक स्वच्छता परिसर में 227 कार्य पूर्ण एवं वाटरशेड एवं स्वयं सहायता समूह के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी सांसद अनीता नागरसिंह चौहान द्वारा स्वयं सहायता समूह के सम्बन्ध मे जिले में किये गये कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी, साथ ही कहा कि आदिवासी अंचल की महिलाएँ सशक्त होती है, शासन की योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाये पीओ डुडा द्वारा जानकारी दी गयी कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 4272 आवास में से 3271 आवास पूर्ण किये जा चुके है, 624 प्रगतिरत है। सांसद ने समयसीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया एमपीईबी की ओर जानकारी दी गयी कि आरडीएसएस के तहत ग्रिड पिपलखूंटा, सेमलिया, रजला एवं मठमठ मे निर्माणाधीन है। सांसद ने निर्देशित किया गया कि आने वाले 15 दिनों में विद्युत सलाई से छूटे जिले के गाँवो, फलियों एवं घरो की सम्पूर्ण जानकारी संकलित कर उपलब्ध करायी जाये। विधायक थांदला वीरसिंह भूरिया द्वारा पिपलखूंटा का निर्माण जल्द से कराये जाने को कहा जल निगम द्वारा जल प्रदाय योजना के तहत 278 ग्रामों को कवर किये जाने सम्बन्धी जानकारी दी गयी। साथ ही बताया कि इस योजना के तहत 10 वर्ष तक रनिंग एवं मेण्टेनेंस जल निगम द्वारा कराया जाएगा एवं वॉल्व ऑपरेशन ग्रामों की समिति द्वारा किया जायेगा। सांसद द्वारा कहा गया कि जिले में जल प्रदाय एवं जल जीवन मिशन का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जाये एवं प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाए एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये कि कोई गाँव छुट ना पायें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से सीएमएचओ द्वारा जानकारी दी गयी कि जिले में चार जन औषधि केन्द्र संचालित है इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय में ईडीएल के माध्यम से 525 प्रकार की दवाईयां नि: शुल्क उपलब्ध करायी जाती है। आयुष्मान कार्ड लक्ष्य के 68.44% बनाये जा चुके है एवं 70+ आयु से अधिक निरंतर जारी है। सांसद द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्रो में रिक्तियो के सम्बन्ध में जानकारी चाही गई जिसके तहत 290 में से 285 पर सीएचओं की उपलब्धता की जानकारी दी गयी। निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य केन्द्र के सम्बन्ध मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंत भाबर द्वारा परवलिया उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण जल्द से जल्द कराये जाने हेतु कहा।
उपसंचालक किसान कल्यान एवं कृषि विकास द्वारा रबी सीजन मे 134873 लक्ष्य के तहत 90.7%, बोवाई सम्पूर्ण हो गयी है। उर्वरक उपलब्धता के सम्बंध में अतिरिक्त केन्द्रों की स्थापना कर उर्वरक उपलब्ध कराये जा रहे एवं सोयाबीन उपार्जन का कार्य 6 केन्द्रो से संचालित होने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
जनप्रतिनिधियों द्वारा पेटलावद क्षेत्र में उर्वरक हेतु लम्बी कतारें लगने की समस्या के सम्बन्ध में बताया गया। प्रभारी कलेक्टर श्री प्रखर सिंह द्वारा उर्वरक केन्द्र पर ड्यूटी लगा कर व्यवस्थित रूप से उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया।
सामाजिक न्याय विभाग से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चल रही पेंशन एवं दिव्यांग सशक्तिकरण से सम्बन्धी योजनाओ एवं हितग्राहियो की जानकारी दी गयी। सांसद ने निर्देशित किया कि पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक अवश्य पँहुचे, बैठक कर यह सुनिश्चित कारे की एक भी पात्र व्यक्ति लाभ से छुट ना जाये। निरीक्षण के दौरान यदि इस प्रकार की शिकायत पायी जाएगी तो तत्काल कार्यवाही की जाएगी जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में संचालित एवं निर्माणाधीन सिंचाई एवं बांध परियोजना के सम्बन्ध में जानकारी दी। साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री द्वारा विभाग के तालाबों के सम्बध में जानकारी दी गयी। सांसद द्वारा निर्देशित किया गया कि तालाबों के मरम्मतीकरण, बैराज एवं स्टॉप डैम - चैक डैम के गेट का मरम्मतीकरण किया जाये जिससे व्यर्थ पानी ना बहे। इसके अतिरिक्त मत्स्य एमपीआइडीसी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, महिला एवं बाल विकास के कार्यो की समीक्षा की गयी सांसद द्वारा कहा गया कि झाबुआ जिला संभावनाओं से भरा जिला है, आप मेहनत से एवं नियमानुसार कार्य करें, परेशानियों से अवगत कराये एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास करे प्रभारी कलेक्टर श्री प्रखर सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि बिन्दुवार कार्यों को करे एवं समस्या का समाधान करे इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे

