पेटलावद में विश्व रत्न सागर जी कि निश्राय में चार दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ।....



 पेटलावद। प्रभावशाली मंत्रो का उच्चारण महा मांगलिक मे होता हे ।जो चमत्कार नहीं करती है पर अद्भूत आध्यात्मिक शांति और प्रसन्नता देती है ।अपने पुरखों अपने घर के देवता व अन्य आत्माओं को शांति प्रदान करती है। उनके क्रोध को आशीर्वाद मे बदल देती हे।  पेटलावद नगर के जैन संप्रदाय  ही नहीं अन्य संप्रदाय के लोगों ने इस आध्यात्मिक आयोजन को जो आत्मीयता व समर्पण दिया है वह वंदनीय है। नाकोड़ा भैरव मंदिर हेतु बाबू भाई मुलेवा परिवार ने निशुल्क जमीन देकर तो खुशबू गार्डन के मालिक अजीत गादीया ने तन मन धन से अपना परिसर देकर नगर का व अपने धर्म के प्रति समर्पण का उदारता पूर्वक प्रदर्शन किया है। सकल श्री संघ के अध्यक्ष नवरत्न परिवार के अध्यक्ष मालवा समिति के अध्यक्ष व अन्य कई लोगों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग देकर नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की है। जो निश्चित रुप से पेटलावद को मंगल आशीष देगी। उक्त बात वर्ष 2025 की प्रथम महा मंगलिक पेटलावद में देते हुए जेेन संत श्री विश्व रत्न सागर जी ने अपने साधु समूह के साथ खुशबू गार्डन में पूरे देश भर से आए भक्तों को महा मंगलिक श्रवण करते हुए कहे। आयोजन में जैन जगत की कई हस्तियां भी शामिल हुई। साथ ही कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया पूर्व विधायक बाल सिंह मेडा ने भी संत श्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया ।उक्त मांगलिक का पारस चैनल के माध्यम से पूरे विश्व में सीधा प्रसारण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.