थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला जनपद के अंतर्गत आने वाली उदयपुरिया ग्राम पंचायत में गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन में सरपंच भारत कटारा द्वारा ध्वजारोहण किया राष्ट्रगान के पश्चात छात्रों ने प्राथमिक स्कूल से एक रैली निकाली, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। सरपंच भारत कटारा ने इस अवसर पर बताया कि 26 जनवरी को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया एवं सरपंच भारत कटारा ने बच्चों ग्रामीण एवं स्कूल के स्टाफ को मिठाई खिलाई कार्यक्रम में सरपंच भारत कटारा उपसरपंच सचिव सहायक सचिव मसुल वसुनिया, एवं स्कुल स्टॉप व सभी ग्रामवासी व कार्यकर्ता उपस्थित थे

