जल जीवन मिशन योजना के संबंधित समाचार प्रकाशित होने से बौखलाया पीएचई विभाग जारी किये वापस से झकनावदा के रिटेंडर....

 




News@ हरिश राठौड़

पेटलावद:- 2 जनवरी 2025 को जल जीवन मिशन योजना चढी भ्रष्टाचार की भेंट शीर्षक के समाचार प्रकाशित होने के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में मची खलबली ताबड़तोड़ विभाग के अधिकारियों ने जिन गांवों में योजना पंचायतो को हैंडोवर नहीं की गई है एवं जिन गांवों में कार्य अधूरा है उन गांवो में विभाग के अधिकारियों ने जाना शुरू किया एवं पंचायत सचिवों पर दबाव बनाकर झुठे पंचनामे बनाकर अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन योजना पर पर्दा डाला जा रहा है विभाग के अधिकारियों द्वारा योजना को हैंडोवर कर लो,कार्य पूर्ण हो गया है, हमें लिखकर दे दो, जबकि कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है जल जीवन मिशन का कार्य कई जगह पर अधूरे हुए हैं कहीं जगह पर नल स्टैंड नहीं बने हैं कहीं जगह पर डीपी नही लगी है एवं कई जगहो पर नल के स्टैंड लग चुके हैं पाइपलाइन डाल दी गई है परंतु आज तक ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंचा है कई जगहो पर कुएं अधूरे हैं कई गांवो में कुएं का निर्माण भी नहीं किया गया हैं ऐसी स्थितियां गांवो में निर्मित है 


*ताबड़तोड़ किए गए ग्राम झकनावदा के रिटेंडर जारी*


और ऐसा ही मामला ग्राम झकनावदा का है जहां पर पूर्व में गुजरात की कंपनी का टेंडर हुआ था वह ठेकेदार आधे से ऊपर अपना पेमेंट लेकर अधूरा काम छोड़कर भाग गया उसके बाद विभाग ने उसे ब्लैकलिस्टेड कर दिया परंतु जो कार्य हुआ ही नहीं पूरा,बिना मूल्यांकन किये विभाग के एसडीओ - इंजीनियर के द्वारा उसका भुगतान कैसे आधे से ऊपर कर दिया गया जबकि गांव में कही जगहो पर पाइपलाइन डालना बाकी है,अभी नल के स्टैंड नहीं बने हैं,पानी की पक्की टंकी का अधूरा कार्य हुआ है,विद्युत ट्रांसफार्मर लगने बाकी है,जहां ट्यूबवेल किए गए हैं,वहां से पाइपलाइन डालकर पानी की टंकी तक ले जाना बाकी है एवं गांव में जो पाइपलाइन डालने के लिए सीमेंट कांक्रीट रोडो को खोदा गया था उनको वापस से सीमेंट कांक्रीट करने का कार्य बाकी है ऐसा बहुत सा काम बाकी है परंतु समाचार लगने के बाद विभाग में खलबली मचने से ताबड़तोड़ पीएचई के इंजीनियर एसडीओ क्षेत्र में घूम रहे हैं तत्काल प्रभाव से ग्राम झकनावदा के जल जीवन मिशन योजना के नल जल योजना के रिटेंडर जारी किए गए हैं जो की 2 वर्ष से अधूरी पड़ी है योजना,परंतु रिटेंडर जारी करने से कोई भी झकनावदा का टेंडर ठेकेदार नहीं लेना चाहता है क्योंकि कार्य बहुत ज्यादा अधूरा पड़ा है और जो पेमेंट का टेंडर निकाला गया हैं उससे अधिक राशि का कार्य बाकी है इसलिए कोई भी ठेकेदार झकनावदा का रिटेंडर नहीं डाल रहा है हमारे सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि विभाग के अधिकारी ठेकेदारो पर दबाव प्रेशर बना रहे हैं कि झकनावदा का रिटेंडर आप डालकर काम ले लो और कार्य पूर्ण कर दो परंतु पीएचई विभाग मेे हो रही धांधली को लेकर कोई भी ठेकेदार ग्राम झकनावदा का रिटेंडर लेने को तैयार नहीं है। अब देखना यह है कि प्रधानमंत्री मोदी जी की महत्वपूर्ण योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को कैसे व कब तक मिल पाएगा। 


*क्या कहते हैं ठेकेदार*


ग्राम गरवाखेडी मे नल जल योजना के कुएं का निर्माण कार्य अधूरा है एवं गांव पिपलीपाड़ा एवं चारणकोटडा में भी कुछ कार्य अधूरा है जल जीवन मिशन के कार्य को इन गांवो में चलते -चलते करीबन 1 वर्ष बीत चुका है करीबन एक डेढ़ माह में शेष कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा विभाग से राशि का अलॉटमेंट नहीं होने के कारण कार्य धीरे चल रहा है एवं हमारे द्वारा इन गांवो में पेयजल सप्लाई का कार्य चालू कर दिया गया है।  

*दिनेश परवार ठेकेदार*                     

*जल जीवन मिशन योजना*



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.