News@ हरीश राठोड
पेटलावद -- नगर में यूं तो कई सटोरिए सक्रिय हैं और जिनके द्वारा चोरी -- छिपे सट्टे का अवैध व्यवसाय किया जा रहा है लेकिन भोला और जयदीप बेखौफ होकर नगर के व्यस्तम इलाके में स्थित भोले के मंदिर के आसपास अपना अड्डा बनाया और यहां मंदिर के बाहर वृद्ध लोगों और श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई कुर्सियों पर बैठ कर गरीब लोगों को भेरू बनाया जा रहा है l जिससे ऐसा लगता है कि इन दोनों सटोरिए के तार ऊपर तक जुड़े हुए हैं तभी तो खुले आम इस अवैध व्यवसाय को अंजाम दे रहे हैं इन्हें देखकर तो ऐसा लगता है कि मानों उन्हें किसी का कोई डर नहीं है। सटोरिया भोला जो पूर्व में जिला बदर भी हो चुका है और अपनी जिला बदर की अवधि पूर्ण होने के बाद एक बार फिर सक्रिय होकर सट्टे का अवैध कारोबार शुरू कर दिया है और क्षेत्र में आने के बाद भी इसके दो केस जुआं सट्टे के बन चुके हैं वही भोला का दूसरा साथी तो पता नहीं किस जिले से आकर यहां इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा है। पुलिस को चाहिए कि इसकी पूरी जन्म कुंडली खंगाले कहां से आया है। इन दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए जाने चाहिए जिससे इनके संपर्क सूत्रों और अवैध कारोबार की जंत्री सामने आ जाएगी। भोला जिसने नया बस स्टैंड पर स्वयं की अतिक्रमण में एक छोटी पान घूमटी लगा रखी थी उसमें पान गुटखे की आड़ में सट्टा चला रहा था परंतु पूर्व में लगे हमारे समाचार के बाद इसने अपने साथी जयदीप के साथ भोले भाले लोगों को भेरू बनाने के लिए भोले के मंदिर के आसपास का स्थान चुना है और जहां पर सक्रियता के साथ सट्टा व्यवसाय कर रहा है ताकि किसी की नज़र इन पर ना पड़ जाए l

