सरपंच भारत कटारा ने घर-घर जाकर दिया आवास योजना का निमंत्रण



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 



भाजपा की मोदी सरकार बनने के बाद से ही आवास योजना का लाभ पात्र हितग्राहीयों को मिल रहा है पर झाबुआ जिले के थांदला जनपद में आने वाली ग्राम पंचायत उदयपुरिया में 25 वर्ष से कांग्रेस का सरपंच रहा और अपने नजदीकी लोगों को ही आवास का लाभ दिलाया गया और विकलांग एवं गरीब वर्ग आज भी इस योजना से वंचित है 2022 में उदयपुरिया ग्राम पंचायत में भाजपा का सरपंच विजय हुआ तब से ही उदयपुरिया ग्राम पंचायत में भाजपा के सरपंच भारत कटारा द्वारा हर गरीब व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है मोदी सरकार द्वारा आवास ग्रामीण योजना का सर्वे हो रहा है उसमें सरपंच भारत कटारा ने बहुत शानदार  प्रयास कर आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए शुरुआत की सरपंच भारत कटारा ने घर-घर जाकर आवास योजना का निमंत्रण पत्रिका बाट कर आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए निवेदन कर रहे सबसे पहले आवास योजना में प्राथमिकता विकलांग महिलाएं विकलांग पुरुष विधवा महिलाएं और गरीब से गरीब व्यक्ति उनको लाभ दिलाने के लिए घर-घर जाकर आवास योजना का सर्वे किया जा रहा है सरपंच भारत कटारा का कहना है सबको मिलेगा पक्का मकान नहीं होगा भेदभाव सबका साथ सबका विकास हो इस लक्ष्य के साथ हर गरीब के घर मोदी सरकार की योजना का लाभ दिलाने का प्रयास जारी रहेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.