थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला - करीब 27 साल से दिल्ली में चुनावी जीत का इंतज़ार कर रही भारतीय जनता पार्टी को आख़िरकार जित हासिल हो गई है इसके साथ ही आम आदमी पार्टी 11 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई बीजेपी ने इस बार भी मुख्यमंत्री का कोई चेहरा पेश नहीं किया था, लेकिन पार्टी पीएम मोदी के नाम पर जनता के बीच उतरी और जीत हासिल करने में कामयाब रही तो वही दिल्ली विधानसभा जीत की खुशी में थांदला भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने आजाद चौक पर जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी मंडल अध्यक्ष बंटीं डामोर ने कहा कि झूठ अहंकार भ्रष्टाचारी से दिल्ली वालों को मिला छुटकारा अब दिल्ली विकास की गति पकड़ेगी इस अवसर पर अज जा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्वास सोनी अशोक अरोड़ा पार्षद राजू धानक मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौर गोपाल बैरागी संतोष डामोर भाजपा सह मीडिया प्रभारी विवेक व्यास उदयपुरिया सरपंच भारत कटरा पूर्व सरपंच कमलेश वसुनिया कलदेला सरपंच आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

