थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
इस साल रमजान का पहला रोजा 2 मार्च रविवार को थांदला में लगभग 12 घंटे 9 मिनट का होगा, जबकि सबसे लंबा रोजा 29 वें या 30 वें दिन 12 घंटे 54 मिनट का होगा इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना शाबान की 29 तारीख को चांद देखने के बाद तय होता है। अगर चांद नजर नहीं आता, तो रमजान 30 दिन का होता है। इस पवित्र महीने में रोजेदार सुबह फजर के पहले से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं। थांदला के मौलाना इस्माइल कादरी साहब के अनुसार, इस माह में विशेष इबादत और तरावीह की नमाज अदा की जाती है, जिसमें पूरी कुरान शरीफ पढ़ी जाती है। चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज के युवा गुलरेज खान ने रमजान की मुबारकबाद देते हुए खुशी इजहार की 7 वर्षीय बच्चे भी रखेंगे रोज़े अल्लाह की इबादत करेंगे


