पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन यहां हुआ संपन्न।

 



News@सुरेश चंद्र परिहार।


आज पुलिस चौकी सारंगी के द्वारा शाम 4.00 बजे आगामी भगोरिया त्यौहार के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक बस स्टैंड सारंगी पर आयोजित की गई। जिसमें सारंगी टप्पा तहसील के नायब तहसीलदार विरेन्द्र कटारे व सारंगी चौकी प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह छाबरिया ने उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे ओर अपने भी सुझाव साझा किये ओर भगोरिया हाट के लिए वाहन पार्किंग कि उचित व्यवस्था राजस्व व पुलिस प्रशासन द्वारा टप्पा तहसील प्रांगण व भेरवनाथ बस स्टैंड के सामने सारंगी में किया जाना तय किया।तथा सभी व्यापारियों को अपने दुकानों के बाहर समाना ना रखने के लिए कहा ओर पंचायत द्वारा चुने से लाइन डाल कर व्यापारियों को लाइन के अंदर ही दुकान लगाने का आग्रह किया गया है इस अवसर पर सरपंच फूंदी बाई मैडा,उप सरपंच रंजीत सिंह राठोर,हैमेन्द्र सिंह राठोर अंतिम बसेर, परमानंद पाटीदार, सुरेश चंद्र परिहार,प्रैमदास बैरागी ,मोहन लाल अग्रवाल,अभय तलेसरा,संजय उपाध्याय, राजेश हीरालाल डाबी, कमलेश मालवीय, कैलाश पाटीदार,तथा सारंगी व आस पास संभ्रांत लोग, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, शांति समिति के सदस्य , व्यापारी वर्ग, फुटकर विक्रेता, हाथ ठेला वाले तथा  पत्रकारगण आदी लोग बैठक उपस्थित रहे ।

*कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र परिहार द्वारा किया गया*


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.