News@ पीयूष राठोड
पेटलावद। मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की मदद हर कोई नहीं करता है। पर कुछ दयावान लोग होते है। जो की समय समय पर इनकी मदद करते है। उन्हें गर्मी के दिनों में नहलाना,नये कपडे पहनाना और कटींग व दाढी बनाना है। इस गर्मी में उन्हें चप्पल पहनाना और कपडे भी देना ताकी मानसिक दिव्यांग साफ सुधरे रहे और उन्हें बीमारी से बचाया जा सके। साथ ही उनकी भोजन की व्यवस्था भी की जाती है।
इस प्रकार का कार्य नगर के नंदलाल पुरोहित और गोपाल वर्मा सहित कई लोग मिलकर इस प्रकार का कार्य करते है और मानसिक रूप से दिव्यांगों की मदद करते है। यहीं नहीं इनक े द्वारा पशु पक्षीयों और गौ माता की भी सेवा की जाती है।
गत दिवस ही नगर में घूम रहे दो मानसिक दिव्यांगों को नंदलाल जी और गोपाल वर्मा ने इन दोनों को पहले अच्छे से स्नान करवाया और फिर उनकी दाढी कटींग बनाई इसके साथ ही उनके नाखून कांटे और उन्हें स्वच्छ कपडे पहनाये। इस प्रकार से उनकी सेवा करने के बाद उन मानसिक दिव्यांगों की दशा ही बदल गई कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाया और उन्हें खाना भी खिलाया गया।
नंदलाल जी पुरोहित हमेशा सेवा कार्यो में अग्रणी रहते है। नगर परिषद के कर्मचारी होने के साथ जरूरतमंदों की मदद और गौ माता की सेवा करना उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है। वे न तो किसी नाम व न किसी लोभ लालच के सभी की सेवा करते है। इनके द्वारा किये गये कार्यो की नगर के नागरिकों ने प्रशंसा की।
नागरिकों का कहना है कि मानवीयता रखते हुए किसी दुखी और वह भी मानसिक रूप से दिव्यांग की सेवा करना पडा ही पुण्य का कार्य है। इस प्रकार के सेवा कार्य नंदलाल पुरोहित व गोपाल वर्मा के द्वारा किये जाते है। जब भी कहीं गौ माता को कोई परेशानी होती है तो सबसे पहले नंदलाल जी को याद किया जाता है। इनकी सेवाएं बहुत ही शानदार है। पुरा नगर इनका आभारी है।

