थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्रसिंह चौहान द्वारा मंगलवार को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई आवेदक रावजी पिता कांजी कटारा निवासी ग्राम रन्नी तहसील थांदला जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उनका नाम सूची में दर्ज है लेकिन ग्राम पंचायत सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि उनके खाते में नहीं ट्रांसफर करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक समस्त फलियावासी ग्राम पंचायत कालापीपल तहसील व जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षी बादु पिता मलजी भूरिया के खेत में सार्वजनिक हेंडपंप है लेकिन वह फलिये वासी को पानी नहीं भरने देता है तथा नवीन हेंडपंप खनन करने के संबंध मे आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदक गेंदाल पिता दीपा डामोर एवं समस्त फलियावासी निवासी ग्राम तलाई तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि पीने का पानी लेने के लिये करीब 1 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है। आए दिन नाले का पानी पीते है ग्राम तलाई के होली फलिया में नवीन हेंडपंप स्वीकृत करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक समस्त ग्राम पंचायत आमली फलिया द्वारा बताया गया कि उनके वहां पाने के पानी व पशुओं को पिलाने की समस्या आती है इसलिए सार्वजनिक हेंडपंप खनन करने के संबंध मे आवेदन प्रस्तुत किया गया आवेदक हरचंद पिता बद्रीलाल मैडा निवासी ग्राम रामगढ तह पेटलावद जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि वह विंकलाग को जबरन अतिक्रमण के नाम पर मेरा मकान हटाये जाने का प्रयास करने एंव गांव में लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर मकान निमार्ण कर लिया है और प्रार्थी के विरूद्ध शिकायत कर मेरा आवास तोडने का प्रयास करने के संबंध मे आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक कालिया पिता खुमसिंह सिंगाड निवासी ग्राम छागोला तहसील रानापुर जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षी रणा पिता छगन सिंगाड, प्रविन पिता रणा सिंगाड द्वारा भूमि को लेकर जबरन लड़ाई-झगड़ा करने के कारण विवाद का निराकरण करने के संबंध मे आवेदन प्रस्तुत किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्रसिंह चौहान द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 81 आवेदन आए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर विश्व कर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

