जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान न्यायधीश की अध्यक्षता में वर्ष 2025 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत 10 मई के संबंध में बैठक आयोजित...



News@ हरीश राठोड 

   पेटलावद    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार अनुमोदित कैलेण्डर अनुसार वर्ष 2025 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई-2025 को किया जाना है। लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठकों का दौर जारी है इसी कड़ी में 22 अप्रैल-2025 को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना की अध्यक्षता में अभिभाषक संघ पेटलावद के अधिवक्ताओं के साथ प्रीसिटिंग बैठक आयोजित की गई। 

              बैठक में लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए चर्चा के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना ने कहा कि न्यायालयों में लंबित समस्त आपराधिक योग्य, मोटरयान, समनीय, चैक बाउंस प्रीलिटिगेशन आदि के प्रकरणों का राजीनामा के माध्यम से आप सभी अधिवक्ताओं का सहयोग अतिआवश्यक है। प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे एक जन हितैषी अभियान के रूप में देखें। तहसील स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो और जनता का विश्वास हमारी न्याय व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हो। हमारा लक्ष्य केवल प्रकरणों की संख्या को कम करना नहीं है, बल्कि जनता को न्याय का अनुभव कराना है। 

                बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग प्रदान करेंगे। उक्त बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री शिव कुमार डावर, अभिभाषक संघ पेटलावद के अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.