ब्राह्मण समाज पेटलावद द्वारा भव्य सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार 2 मई को।.. अतिथियों को निमंत्रण दिया गया और समाजजनों तक पत्रिका पहुंचाई। ... तीन राज्यों के ब्राह्मण एकत्रित होंगे। ....Grand mass sacrificial fire ceremony by Brahmin community Petlavad on 2nd May... Invitations were given to the guests and the magazine was distributed to the people. , Brahmins from three states will gather. ,

 


News@हरिश राठौड़

 पेटलावद। ब्राह्मण समाज पेटलावद के द्वारा 2 मई को प्रथम भव्य सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तीन दिवसीय परशुराम महोत्सव मनाया जायेगा।  आयोजन में परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रणवानंद सरस्वती जी महाराज का विशेष पावन सानिध्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही विशेष अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, विधायक इंदौर-2 रमेश मैंदोला, विधायक इंदौर-3 गोलु शुक्ला और विधायक बडनगर जितेंद्र सिंह पण्डया उपस्थित रहेगें।

समाजजनों के द्वारा सभी अतिथियों को निमंत्रण दिया गया है। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मनोज जानी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट, विशेष सहयोगी हेमंत भट्ट, युवा अध्यक्ष अंशुल व्यास, राहुल शुक्ला आदि ने सभी अतिथियों को निमंत्रण दिया।


 आयोजन होगें।  


30 अप्रैल को भगवान परशुरामजी की महाआरती का आयोजन और 1 मई की शाम को समाजिक गरबा रास का आयोजन इसके साथ ही  2 मई को सुबह से सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार का कार्यक्रम प्रारंभ होगा।  जिसमें सुबह 6 बजे से हेमाद्री स्नान और इसके पश्चात बटुक शोभायात्रा सुबह 9 बजे नगर के मुख्य मार्गो से निकाली जायेगी। यात्रा में बटुकों की वरघोडा निकाला जायेगा। इसके साथ ही बेंड और ढोल के साथ परशुरामजी की झांकी सहित यात्रा में समाजजन रहेगें। यात्रा नगर भ्रमण के पश्चात आयोजन स्थल उदय गार्डन में पहुंचेगी। जहां पर यज्ञोपवित संस्कार का कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

यज्ञोपवित संस्कार की तैयारियों को लेकर समाज की सभी टीमें सक्रिय रूप से लगी हुई है। तैयारियों में पत्रिका वितरण, साज सज्जा, सामग्री सग्रहण सहित अन्य जवाबदारीयों को पूर्ण करने में कार्यकर्ता लगे हुए है। आयोजन में तीन राज्य से ब्राह्मण जन आ रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.