ज्ञापन सौपते हुए मुस्लिम समाज ने आतंकवादियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की।.. पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर आतंकी हमले का विरोध किया।...



News@हरिश राठोड़

 पेटलावद।  पहलगाम हमले के विरोध में मुस्लिम समाज के द्वारा वक्फ जामा मस्जिद कमेटी के नेतृत्व में एक जूलूस निकाल कर स्थानीय तहसील कार्यालय में तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।

जिसमें मुस्लिम समाज द्वारा मांग की गई है कि पहलगाम हमले में आंतकवादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। इस निर्मम हत्या कांड की मुस्लिम समाज घोर निंदा करता है। और इस कृत्य में जीस किसी ने भी इनका सहयोग दिया है उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाये।वहीं आतंकवादियों के मददगार देश पाकिस्तान पर भी कठोर कार्यवाही की जाये। आंतकवादियों के द्वारा किये गये कृत्य से मुस्लिम समाज में आक्रोश है। आंतकवादियों में कठोर कार्यवाही हो ताकी भविष्य में इस प्रकार की आंतकी गतिविधि भारत में कोई न कर सके।

मुस्लिम समाजजन में हाथ में तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगे हुए थे। ज्ञापन का वचन राहिल रजा मंसूरी किया इस मौके पर समाज के सदर जावेद लोधी सहित मुस्लिम समाजजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.