पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का किया विरोध, जलाया पाकिस्तान का पुतला....





कठ्ठीवाडा से अतहर रिज़वी की रिपोर्ट 

कट्ठीवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 17 से अधिक लोग घायल हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। जिसके बाद से पुरे देश में शोक कि लहर हैं और ही साथ अंतकवाद के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हैं। सर्व हिंदु समाज द्वारा कट्ठीवाड़ा में पाकिस्तान का पुतला फुका एवं आतंकवादी हमले पर रोष व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद एवं आतंकवाद मुर्दाबाद के जमकर नारेबाजी हुई और दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कट्ठीवाड़ा मंडल अध्यक्ष जयराजसिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला बहोत ही दुखद हैं और घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवार के लिए पुरे देश कि सहानुभूति हैं। श्री ठाकुर ने बताया कि इस प्रकार कि घटना से पाकिस्तान देश को तोड़ने का काम कर रहा किन्तु पाकिस्तान के नापाक इरादे कभी पुरे नहीं हो पायंगे। विरोध प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष जयराजसिंह ठाकुर, अंतिम गुप्ता, सरपंच अशोक बरिया, महेन्द्र बामनिया, विशाल तोमर,अजय कनेश, सचिन सोलंकी, नारायण राव शिंदे, शैलेन्द्र सिंह जादव, डॉक्टर प्रखर पटेल, हरसिंह कनेश, प्रणवराज सिंह जादव, गोलू बामनिया, विकास सोलंकी, पूर्वराजसिंह जादव, अतुल जादव, पिंटू तोमर, वेरसिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.