News@ हरीश राठोड
पेटलावद।गौ सेवा के माध्यम से भव पार लग सकते है, और पूर्वजों की स्मृति और जन्मदिन सहित वर्षगांठ पर गौ सेवा के संकल्प को लेकर किया गया कार्य हमारे लिये चिर स्थाई हो जाता है। गौ माता की सेवा से सभी प्रकार के कष्टों का हरण होता है। उक्त बात लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर के अध्यक्ष जीवन भंडारी के पिताजी स्व. हस्तीमल जी भंडारी की पुण्यतिथि पर गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीव दया समिति और गौ शाला के संचालक महेंद्र अग्रवाल ने कहीं।
लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर के द्वारा स्व. हस्तीमल जी भंडारी की स्मृति में गौ माता को मीठ्ठी थूल्ली और हरी घास की व्यवस्था कर गौ शाला में सभी सदस्यों ने पहुंचकर गौ सेवा का आनंद लिया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने गौ सेवा के संकल्प को दृढ करते हुए वृंदा आनंदम गौ शाला के कार्य को जल्द प्रारंभ करने पर सहमती बनाई और रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष जीवन भंडारी, चार्टर अध्यक्ष लायन अनिल शर्मा, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सुरेश प्रजापति, सचिव लायन वीरेंद्र भट्ट, नवीन वैरागी,धर्मेद्र वैरागी, दीपक सोलंकी, मनीष भंडारी, वीरेंद्र भंडारी, अमिता भंडारी, उषा प्रजापति, लक्ष्मी वैरागी, शिवानी सोलंकी आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

