News@ हरिश राठौड़
पेटलावद। हर हर महादेव,बम बम भोले के जयकारों के साथ पुष्पवर्षा के मध्य पेटलावद नगर से बोल बम कावड यात्रा संघ अनंतखेडी-करडावद की पैदल कावड यात्रा अनंतखेडी से उज्जैन के लिए प्रस्थान हुई। कावड यात्रा में कावडियों का उत्साह चरम पर रहा। 18 जुलाई शुक्रवार को यात्रा अनंतखेडी की पंपावती नदी से जल भर कर प्रारंभ हुई जो की पांच दिवस में उज्जैन महाकाल पहुंच कर 22 जुलाई को भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेगें। कावड यात्रा में सैकडों कावड यात्री शामिल हुए।
डॉ. दादू महाराज संस्थान ने स्वागत किया।
नगर में कावड यात्रा के प्रवेश पर डॉ. दादू महाराज संस्थान के द्वारा कावड यात्रीयों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। इसके साथ कावड यात्रा के संचालक भरतलाल पाटीदार,गोपाल गुरू और पं. नितेश दवे का साल श्रीफल भेंट कर साफा बांध कर सम्मान किया। नगर में विभिन्न स्थानों पर अन्य संगठन व पत्रकार संगठन ने कावड यात्रा का स्वागत किया गया। कावड यात्रा पांच पडाव के पश्चात उज्जैन महाकाल पहुंचेगी।

