News@
पुलिस थाना पेटलावद के अंतर्गत आने वाली करवड़ पुलिस चौकी के बस स्टैंड स्थित जयदीप की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बदमाशों ने ₹ बिस हजार नगदी व करीब सवा लाख रुपए के बिजली के तार गायब कर दिए चोरों के द्वारा वायर के 30 बंडल एवं लाइट फिटिंग के समान एवं 20,000 रुपए हजार की नगद राशि शहित लाखों का माल लेकर चोर फरार हुए घटनास्थल के कुछ दूरी पर पुलिस चौकी के कैमरे लगे हुए हैं एवं पुलिस गस्त पॉइंट बना है ,यह कैमरे कई महीनो से बंद पड़े हुए हैं ,जिसका फायदा चोरों ने उठाया ओर चोरी को अंजाम दिया।
फिलहाल करवड़ पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खगाल रही है
पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि पुलिस गस्त पॉइंट के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लाखों रुपए की चोरी के माल पर हाथ साफ किया।
क्या पुलिस रात्रि में गश्त लगा रही थी
आए दिन चोरी जैसी घटना घटित हो रही है
पूर्व में भी करवड़ पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर माता पाड़ा गांव से बकरा एवं बकरियां निकालकर चोर ले गए थे करवड़ पंचायत के ग्राम जीरावलिया के लोगों ने बकरे बकरियों को पकड़ कर बांध लिया था इसके पश्चात ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच विकास बाबूलाल गामड़ को फोन पर सूचना दी गई सरपंच के द्वारा सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर वीडियो बनाकर डाला गया इसके पश्चात बकरा मलिक को बकरे का पता चला वह करवड़ पुलिस चौकी से अपने बकरे घर ले गए इसके पूर्व रतलाम झाबुआ रोड पर भी गाड़ियों में तोड़फोड़ करना वाहन चालकों से लूटपाट की गई ओर सारंगी क्षेत्र में भी व करवड़ में पूर्व भी घूमटियों के टीन सेट हटाकर चोर चोरी करने में सफल हुए थे
पुलिस की रात्रि गस्त पर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं
क्या पुलिस इन चोरों को पकड़ने में सफलता पाएगी यह देखने का विषय है और इन चोरियों से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है

