पर्यावरण संरक्षण के लिए निकली गयी कलश यात्रा...



News@ हरिश राठौड़

पेटलावद शनिवार विकासखंड पेटलावद जिला झाबुआ सेक्टर सारंगी के ग्राम गोपालपूरा में नवांकुर सखी कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाली अमावस्या पर महिलाओं, द्वारा शाशकीय विधालय से शंकर मंदिर तक में नारे लगाते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी सखी द्वारा घर से लाए कलश में जल लेकर ग्राम में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में पर्यावरण संरक्षण के नारे एवं सन्देश देते हुए। ग्राम भ्रमण करते हुए यात्रा भोलेनाथ  शिवलिंक पर कलश द्वारा जलाभिषेक किया गया। यात्रा  पुनः विद्यालय मैदान  पहुंची और वहां  सेक्टर प्रभारी राजू सोलंकी  द्वारा, नवांकुर सखी योजना की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। प्रदेश सरकार द्वारा विकास खंड के सभी 5 सेक्टर में हरियाली अमावस्या से इस सखी योजना का आयोजन किया जा रहा है। यह विकासखंड के सभी 5 सेक्टरों में कलश यात्रा के माध्यम जन जन तक  पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने एवं जागरूकता लाने हेतु निकली जायेगी ओर मेंटर अर्चना  शेखावत द्वारा सुरजना के पौधे के फायदे बताए गए। ओर सभी नवांकुर सखी को सरपंच साहिबा धनकी भूरिया, भाजपा सारंगी मंडल महामंत्री रामचंद्र जी भूरिया, पंच थावरचंद मकवाना, तेरसिंह भूरिया , प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष दरवेश भूरिया हीरालाल भूरिया, मणिलाल भूरिया, अमरसिंह  गणावा , आयदन मकवाना  द्वारा सभी सखी बहनों को बीज रोपित थैलियां का वितरण किया गया। एवं इसे संरक्षित रखने आह्वान किया गया। आप अपने परिवार में जन्मदिन, विवाह, एवं अन्य कार्यक्रमों में पौधा रोपण का कार्य करे। आने वाली पीढ़ी के लिए हमें पर्यावरण को सहज के रखना होगा।ब्लॉक समन्वयक श्री प्रवीण पंवार द्वारा एक पेड़ मां के अभियान अंतर्गत माता बहनों के साथ पौधा रोपण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित नवांकुर संस्था प्रमुख राजू सोलंकी, परामर्श दाता श्रीमती अर्चना शेखावत,प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष दरवेश भूरिया,सी एम् सी एल डी पी छात्र छात्राओं, सेक्टर प्रभारी झकनावाद  प्रवीण यादव, करवड वकील वसुनिया, बामनिया दिनेश परमार एवं स्थानीय ग्रामीण , सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.