भोलें शंभु भोलेनाथ जल बरसा दो दीनानाथ का उद्घोष करते निकली मातृशक्ति की कावड़यात्रा...... सैकड़ों महिलाओं संग बच्चों ने भी उठाई कावड़......




News@ इमरान खान 

थांदला। श्रावण मास में कावड़ यात्रा का अनुपम महत्व है इस दौरान देश में भोलें भक्त कावड़ के सहारें घर व अन्य नदियों के शुद्धजल से विभिन्न स्थानों पर विराजित शिवलिंग का जलाभिषेक करते है। कहा जाता है कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते है व मनवांछित फल प्रदान करते है। थांदला नगर में मात्रशक्ति परिवार व हिन्दू सनातन धर्म की महिलाओं ने प्रसिद्ध बावड़ी मंदिर से अति प्राचीन तीर्थ देवीगढ़ गुफेश्वर महादेव मंदिर तक विशाल कावड़ यात्रा निकाली। भीषण गर्मी में करीब 4 किमी दूर पैदल चली इस कावड़ यात्रा में सैकड़ो महिलाओं के साथ बच्चों से लेकर वृद्ध महिलाओं ने एक जैसे परिधान हरी साड़ी व सूट पहन कर हाथ में सजी हुई कावड़ लेकर हिस्सा लेते हुए भोलें शंभु भोलें नाथ जल बरसा दो दीनानाथ व बोल बम बम लहरी जैसे भोलें को प्रसन्न करने वालें नारें लगाए। कावड़ यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेशमंत्री संगीता सोनी, साई मंदिर अध्यक्ष महेश गढ़वाल, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, वार्ड पार्षद राजू धानक, बंटी डामोर, धापू वसुनिया, जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक पवन नाहर, समाजसेवी महेश नागर, सेवा भारती संयोजक जितेंद्र राठौड़, कमलेश श्रीवास्तव दिनेश नागर आदि की मौजूदगी में   स्थानीय बावड़ी मंदिर से किया गया जो नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई देवीगढ़ में विराजित स्वयं भू माता मंदिर पर स्थित गुफेश्वर महादेव मन्दिर पहुँची जहाँ विराजित शिवलिंग पर सभी महिलाओं ने पण्डित द्वारिका प्रसाद शर्मा के मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक करते हुए बिलपत्र चढ़ाकर पूजा अर्चना की। यहाँ आयोजन समिति ने इस बार महिलाओं की सुविधाओं के लिए भगवान तक बड़ा पाइप लगाया गया जिसके सहारें अधिकांश महिलाओं द्वारा एक साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया।


भव्य यात्रा का जगह जगह स्वागत - समापन पर गौतम प्रसादी का लाभ


जानकारी देते हुए पंडित द्वारिका प्रसाद शर्मा ने बताया कि छोटा काशी कहे जाने वालें थांदला नगर में आपसी समन्वय व समरसता का परिचय देखने को मिला। त्रिमूर्ति महिला मंडल व शिवशक्ति महिला मंडल के विशेष प्रयासों से थांदला, सुतरेटि, तलावली व देवीगढ़ आदि अन्य स्थानों की मातृशक्ति ही धार्मिक यात्रा की आयोजक होकर यात्रा में शामिल भी हुई। यात्रा में एक बालक अपने कंधों पर 15-15 लीटर की केन लेकर शामिल हुआ वही दो बालकों ने एक कावड़ पर दो-दो मटकी रखकर शामिल हुए जिनका प्रारम्भ में व बायपास पेट्रोल पम्प के पास जहाँ समाजसेवी विश्वास सोनी ने सभी माता बहनों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की वही नागर महिला मंडल ने मंदिर के द्वार पर, अटल सामाजिक संस्था, गौ रक्षा वाहिनी व जीवदया अभियान ने पिपली चौराहे पर, नगर परिषद थांदला व सुनील पणदा मित्र मंडल ने आजाद चौक पर, राठौड़ समाज ने जवाहर मार्ग पर व आत्माराम शर्मा मित्र मण्डल ने शीतलामाता मंदिर कावड़ उठाते माता बहनों व बच्चों पर पुष्पों की वर्षा करते हुए उनके साहस व उत्साह को नमन किया। इस दौरान सुनील व अनिल रामजी राठौड़ परिवार ने बीच बीच में सभी के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की वही यात्रा का समापन महादेव की पूजा अर्चना के बाद शक्तिपीठ पर विराजित कष्टभंजन हनुमानजी मंदिर पर गौतम प्रसादी ग्रहण कर किया गया। इस अवसर पर अशोक प्रजापत, डॉ ईश्वर पाटीदार, श्रीमंत अरोड़ा, सुनीता पंवार, नितिन डामोर, आरती सिसौदिया, सुभाष डामोर, सुनीता भूरिया, अमृतलाल चौहान, सरपंच राज बामनिया, गोपाल तड़वी, पूर्व सरपंच बाबू चौहान, कालू, बदिया, तानसिंह, बहादुर, मकना, पांगला, रामला, सब्बू, कलाजी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.