भगवान के घर में चोरी मंदिर में घुसकर चोरों ने चुराए 40 से 45 हजार रुपये ....

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला थाना क्षेत्र के गांव देवीगढ़ स्थित हनुमान मंदिर में 30 जुलाई रात चोर घुस गए चोरों ने दान पात्र को तोड़कर उसमें से लगभग 40 से 45 हजार नकद चुरा लिए 31 जुलाई सुबह जब भक्तजन मंदिर पहुंचे तब उन्हें पता चला की मंदिर में चोरी की घटना हुई है देविगढ़ निवासी बहादुर पिता थावरिया ने बताया कि आज शुक्रवार को हमने थांदला थाने में आवेदन दिया है थाना प्रभारी अशोक कनेश ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.