निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न — 240 रोगियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 15 रोगी भर्ती.... आर डी गाड़ी मेडिकल कॉलेज उज्जैन...

 


 

*पेटलावद।* गायत्री मंदिर परिसर स्थित सुमन अस्पताल में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उज्जैन के आर. डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सौजन्य से उदय भारती सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समन्वित किया गया। आयोजन में दादूजी महाराज संस्थान, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, सेवा भारती, पत्रकार संघ सहित कई सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों का सहयोग रहा।


शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग अधिकारी आकाश जी चौहान, आर. डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. वी. के. महाडिक, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.एस के महाजन एवं अन्य वरिष्ठ जनों ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया।


शिविर के दौरान डॉ. वी. के. महाडिक ने बताया कि कॉलेज द्वारा हर महीने की 10 और 30 तारीख को जिले के ग्रामीण एवं वनवासी अंचलों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनका मुख्यालय पेटलावद रहेगा। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि जरूरतमंद रोगियों को निर्धारित स्थान एवं समय पर पहुंचाया जाए ताकि उन्हें नि:शुल्क जांच, उपचार, भोजन एवं ऑपरेशन की सुविधाएं मिल सकें।


शिविर में विभिन्न विषयों के 20 विशेषज्ञ चिकित्सक और 15 पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने सेवाएं दीं। कुल 35 सदस्यीय टीम ने मरीजों का उपचार किया।

स्थानीय स्तर पर सुमन अस्पताल एवं अन्य संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय योगदान दिया।


करीब 240 रोगियों ने शिविर में आकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया एवं नि:शुल्क दवाइयाँ प्राप्त कीं। इनमें से 15 गंभीर रोगियों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन हेतु भर्ती किया गया।

शिविर में कैंसर, बच्चेदानी, प्रोस्टेट, हर्निया, न्यूरो सर्जरी, आंख, हड्डी और महिला रोगों की जांच एवं सर्जरी हेतु विशेष परामर्श दिया गया।


शिविर का संचालन संयोजक डॉ. कैलाश शर्मा द्वारा किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.