आज सेवा भारती झाबुआ के थांदला इकाई और पेटलावद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी जिसमे जनजाति विकास मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री आदरणीय रूपसिंह जी नागर उपस्थित हुए आदरणीय प्रांतिय संगठन मंत्री जी के द्वारा सर्वप्रथम थांदला व मेघनगर के आचार्य के साथ 11 से 1:00 बजे तक बैठक में उपस्थित रहे उसके पश्चात 2 से 4 बजे तक पेटलावद तहसील की बैठक में उपस्थित रहे हैं आदरणीय भाई साहब जी के द्वारा जनजाति गौरव दिवस को लेकर विषय रखा गया जिसमें अनेक प्रकार की जनजाति परंपराओं को लेकर वर्णन किया गया जिसमें - बड़वा भोपा जैसी मनोचिकित्सक ,भाजी (सब्जी)परंपरा , हंलमा (अडजी-पडजी), मोटा अनाज क्या है इसके फायदे, डी जे बंद क्यु करना चाहिए,हमारी संस्कृति - हमारी परंपरा, हमें प्रकृति की रक्षा किस प्रकार से करना है, आदि अनेक प्रकार की जनजाति परंपराओं को लेकर दोनों स्थानों पर आदरणीय भाई साहब जी के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया
साथ ही दोनों स्थान पर सेवा भारती रतलाम विभाग योजना प्रमुख श्री अमृत जी भाभर उपस्थित रहे भाभर जी के द्वारा आगामी कार्य योजना पर विस्तार से बताया एव क्षेत्र में बने सभी सामाजिक संगठन व आचार्य बंधु से निवेदन किया की अपने क्षेत्र में जहां - जहां प्रतिमाएं लगी किसी क्रांतिकारी योद्धाओ की उस स्थान पर जाकर साफ सफाई स्वच्छता का ध्यान रखें
उसके पश्चात सेवा भारती समिति के जिला अध्यक्ष महोदय श्री हरिओम जी पाटीदार के मार्गदर्शन में 1नवंबर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाने हेतु सेवा भारती के माध्यम से पूरे जिले को आह्वान किया और निवेदन भी किया है प्रत्येक दिवस के शुभ अवसर पर कही न कही क्रांतिकारियों का स्मरण करना चाहिए, प्रत्येक व्यक्ति को भी करना चाहिए व माल्यार्पण करना चाहिए जिसमें उपस्थित सेवा भारती समिति झाबुआ के सह सचिव कृष्णा जी जाधव उपस्थित रहे, सेवा भारती के पूर्णकालिक लक्ष्मण जी निनामा, लालसिंह जी सोलंकी, कोमल जी निनामा, लालसिंह जी पार्गी, सामाजिक कार्यकर्ता पवन जी,सोहन जी,शंभू जी भगत,पारु जी, भाटी जी,व सभी आचार्य बंधु उपस्थित रहे

