पु. अनुपमशीला शिला जी म.सा. की 34 वी दीक्षा दिवस पर दर्शन यात्रा का आयोजन...



पेटलावद।श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ 

पेटलावाद  के 150 श्रावक   श्राविकाएं रतलाम विराजित धर्मदासगण नायक प्रवर्तकदेव जिनेंद्र मुनिजी म.सा. के दर्शनार्थ पहुंचे।

आपको बता दें कि 1 नवंबर को पेटलावद गौरव पूज्या अनुपमशीला मसा की 34 वी दीक्षा तिथि भी थी । पु. अनुपमशीला जी म.सा. ने आचार्य भगवंत पूज्य गुरुदेव श्री उमेश मुनिजी म.सा.से 1991 के चातुर्मास काल मे ही दीक्षा ग्रहण की  थी ।

इस हेतु विशेषकर इस यात्रा का आयोजन किया गया । सभी ने वहां प्रवर्तक श्री के दर्शन कर सुख साता पूछी ।



दर्शन यात्रा का लाभ भी  सांसारिक परिवार  श्रीमती प्रेमलता शैतानमलजी कटकानी, पुष्पेंद्रकुमार ऋषभकुमार कटकानी परिवार पेटलावद द्वारा लिया गया। इन्ही के द्वारा  प्रभावना भी वितरित की गई । सम्पूर्ण यात्रा धर्ममय वातावरण के साथ आराध्य को समर्पित रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.