घर के बाहर से चार पहिया तूफान गाड़ी चोरी..




थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 


थांदला में घर के बाहर से चार पहिया तूफान  गाड़ी नंबर एमपी 43 बी डी 1071 गाड़ी चोरी का मामला सामने आया है सवेरे जब गाड़ी का मालिक उठा और गाड़ी गायब मिली तो आस-पास तलाश की गाड़ी नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी घटना थांदला शहर के ऋतुराज कॉलोनी की है पीड़ित सद्दाम शेख ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे वो घर वापस लौटा तो उसने रोजाना की तरह अपनी गाड़ी को घर के बाहर खड़ा कर दिया। रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए लगभग रात्रि 4 बजे वो नींद से जागा और बाहर गया तो गाड़ी गायब जब पड़ोसियों को उठाया तो उनके दरवाजे की साकल शातिर चोरों ने लगा दी थी जब दरवाजे की साकल सद्दाम शेख ने खोली और पड़ोसियों को जगाया और पूरी घटना की जानकारी दी पड़ोसियों ने भी गाड़ी की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा शुक्रवार सुबह इस घटना की जानकारी थांदला पुलिस को दी पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है घटनास्थल पर एक अन्य अज्ञात बाइक खड़ी मिली गाड़ी नंबर एमपी 45 एम कुयु 7274 है जिससे पुलिस अनेक  सुराग लगा सकती है और चोरों को पकड़ सकती है




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.