पेटलावद जन अभियान परिषद कार्यालय पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया....

 


News@पियूष राठौड़

पेटलावद। जन अभियान परिषद के ब्लॉक कार्यालय पेटलावद में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवीण पंवार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से जुड़े समस्त नवांकुर, मेंटर, सीएमसीएलडीपी के छात्र एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और गणतंत्र दिवस की गरिमा को बनाए रखा।

कार्यक्रम के दौरान देश के संविधान, एकता और अखंडता पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में सभी की सहभागिता पर जोर दिया गया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.