News@ हरीश राठोड
पेटलावद सोमवार शाम रायपुरिया अंचल में अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान काले घने बादलों से घिर गया। शाम करीब 5 बजे बादलों की तेज गरज, बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि शुरू हो गई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी।
अचानक आई इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं। किसान राजाराम पाटीदार ने बताया की मंगलवार सुबह जब खेत पर पहुंचे तो हमारी 25 बिघा की फसल खराब हो गई लगभग 60% प्रतिशत करीब एवं गांव बनी के किसान पुना पिता ईश्वर पाटीदार की 5 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि वास्तविक नुकसान का आकलन अब प्रशासन सर्वेकर रिपोर्ट बता सकते हैं
बेमौसम बारिश से शादी-विवाह वाले परिवारों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। वहीं, प्रजापत समाज के ईंट निर्माता भी प्रभावित हुए हैं, बारिश के कारण ईंटें गीली हो गईं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसान बद्री प्रजापत, अशोक प्रजापत, नरेश प्रजापत, मोहन प्रजापत ने बताया कि कल बरसात से लाखों रुपए का नुकसान हुआ। अचानक बदले मौसम ने पूरे अंचल में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और किसान सहित विभिन्न वर्ग नुकसान को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।


