थांदला वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई ... ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के अंतर्गत वन परिक्षेत्र थांदला में वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई .

 





थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रात्रि लगभग 03:00 बजे मोईवाघेली से पाटड़ी मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन को आते हुए देखा गया। वन अमले द्वारा वाहन का पीछा किया गया, जिस पर चालक वाहन को अंधेरे में खड़ा कर मौके से फरार हो गया मौके पर पहुंचकर जांच करने पर वाहन क्रमांक MP-11-G-3389, महिंद्रा बोलेरो पिकअप में खैर प्रजाति की गीली लकड़ी भरी हुई पाई गई।उक्त कार्यवाही परिक्षेत्र अधिकारी थांदला तोलाराम हटीला द्वारा अनुविभागीय वनाधिकारी  दिनेश गौर के निर्देशन एवं वनमंडलाधिकारी झाबुआ भारत सोलंकी के मार्गदर्शन में की गई। वाहन को जब्त कर जांच हेतु परिक्षेत्र कार्यालय थांदला लाया गया जांच के दौरान वाहन में कुल 137 नग, 1.305 घन मीटर खैर की गीली लकड़ी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹70,000 है, जबकि वाहन की अनुमानित कीमत लगभग ₹9,00,000 आंकी गई है। वाहन मालिक का नाम मान सिंह पिता सेवाराम बताया गया है उक्त प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम, 1927 एवं मध्यप्रदेश अभिवहन (वनोपज) नियम, 2022 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 2013/20 दिनांक 02 फरवरी 2026 पंजीबद्ध किया गया है। वाहन एवं लकड़ी को राजसात करने की कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई है। प्रकरण में आगे की जांच कार्यवाही जारी है इस संपूर्ण जप्ती एवं कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक अमरगढ़  तारसिंह भाभर, बीट गार्ड कसू डामोर, धूमसिंह बबेलिया, अशोक कुमार कुशराम तथा ग्राम वन समिति सदस्य दिनेश कालिया का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.