थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला नगर के बावड़ी मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी थांदला मण्डल द्वारा परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस बैठक का आयोजन किया गया जिस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं झाबुआ पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार, भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पणदा सम्मिलित हुए वही अतिथियों द्वारा भारतमाता, व श्रध्देय पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा स्वागत भाषण कर संबोधित किया वही भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय (1916-1968) भारतीय जनसंघ के एक अत्यंत प्रमुख नेता, प्रखर चिंतक और 'एकात्म मानववाद' के प्रणेता थे। उन्होंने 1953 से 1968 तक जनसंघ को वैचारिक मार्गदर्शन और नेतृत्व प्रदान किया। वे एक महान संगठनकर्ता थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद पर आधारित विचारधारा के माध्यम से एक सशक्त विपक्ष की नींव रखी उनकी प्रमुख उपलब्धियाँ और विचार राजनीतिक सफर: उन्होंने भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में कार्य किया और 1967 में कालीकट अधिवेशन में पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए एकात्म मानववाद उन्होंने पश्चिम के पूंजीवाद और साम्यवाद से अलग, मानव जाति की आवश्यकताओं के अनुरूप एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। और बताया कि समर्पण का मतलब राष्ट्र-निर्माण की भावना राष्ट्रसेवा और नि:स्वार्थ भाव से देश को समर्पित होने की प्रेरणा देता है, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के जन-जन को सशक्त बनाने का माध्यम बताया है कार्यक्रम में सम्मिलित कार्यकर्ता
उपाध्यक्ष श्रीमती आरती सिसोदिया, मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड, भारत कटारा उपाध्यक्ष भगवान लाल पाटीदार, खुशाल सिंगाड़,मिडिया प्रभारी विवेक व्यास, युवा नेता प्रताप कटारा कार्यक्रम संचालन मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौर एवं आभार व्यक्त मंडल उपाध्यक्ष भगवान लाल पाटीदार ने किया कार्यालय मंत्री विष्णु सोनी एवं भारतीय जनता पार्टी के जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए

