हज वेलफेयर सोसाइटी ने हज यात्रियों का प्रशिक्षण व टीकाकरण का किया आयोजन, हज अरकानों की दी अहम जानकारिया....

 





थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

झाबुआ नगर के हुसैनी चौक जमातखाना पर हज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समस्त हज यात्रियों को बधाई देते हुए सफल यात्रा हेतु प्रार्थना की। इस दौरान ट्रेनर हाजी शाहिद खान, डॉ निसार द्वारा  एहराम, तवाफ, जेद्दा मक्का-मदीना, मीना, मुज़्दल्फा, सफा-मरवाह, ज़मरात, अरफात ज़मज़म में होने वाले हज के छोटे से छोटे अरकानों के बारे में व यात्रा के समय एयरपोर्ट, ट्रेन, बस स्टैंड, हवाई जहाज, टैक्सी, ट्रेन एवं बिल्डिंगलिफ्ट में भारतीय हज यात्रियों की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारियों से हाजियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान ने कहा कि इस वर्ष 18 अप्रैल से ही हज यात्रा की उड़ान प्रारम्भ होगी। झाबुआ जिले के हाजियों के लिए मुम्बई एवं अहमदाबाद इम्रबोकेशन पॉइंट से हज यात्रा पर जाने वाले 54 हज यात्री हैं लेकिन टीके 25 आये थे जिनमें से 24 को टीके लगे हैं। 29 टीके और आने पर शेष हज यात्रियों को लगाया जाएगा। इस मौके पर जिला मेडिकल ऑफिसर अनिल इश्के व डीएचओ निसार, मेट्रन सुरैया, एन एम मनीष चौहान, सरिता भूरिया, अंकिता भूरिया, ऑफिसर नर्सिंग एवं रिटायर्ड कर्मचारी सत्य नारायण सोनी ने  मैनिन्जाइटिस  एसआईवी-सिजनल इन्फ्लुएंजा टीके तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर पोलियो की दवाई देकर हेल्थ कार्ड बुक पर सील व हस्ताक्षार कर हाजियों के सुपूर्द की गई। उक्त कार्यकम में हसन काजी, हाजी मुस्तकीम भाई, इस्माइल, हाजी तस्दीक, हाजी सईद, जावेद खान, अमजद खां, हाजी मुस्तकीम का सराहनीय योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.