News@ हरिश राठौड़
पेटलावद। वार्ड क्रमांक 6 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क और नाली निर्माण की मांग अब धरातल पर उतर आई है। स्थानीय पार्षद गौतम गेहलोत ने वार्डवासियों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सीमेंट कंक्रीट सड़क व नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया और कार्य की औपचारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर पार्षद गौतम गेहलोत ने बताया कि मस्जिद गली का यह हिस्सा काफी समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे रहवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस नई सड़क के बन जाने से न केवल जल निकासी की समस्या हल होगी, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह मार्ग पुराना बस स्टैंड, साईं मंदिर और नगर के मुख्य मार्ग जवाहर मार्ग को आपस में जोड़ता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ शहरवासियों के लिए भी आवाजाही सुगम हो जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से,
सुनील जानी, गजेंद्र खजवानिया, नरेंद्र देवड़ा, अशोक टेलर, अनुपम भंडारी संजय जैन, जयस राठौड़, रमेश प्रजापत मौजूद रहे।
रहवासियों ने बताया कि खराब सड़क और नाली निर्माण की लंबे समय से की जा रही इस मांग के पूरे होने पर वार्डवासियों ने हर्ष व्यक्त किया और पार्षद का आभार माना। पार्षद गेहलोत ने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और इसे समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं।


