News@ हरिश राठौड़
पेटलावद। हर हर महादेव..भोले शंभू भोले नाथ...जैसे जयकारो से गुंजायमान नगर, नाचतीकृगाती गीत टोलियां, ढोल-नगाड़ो व डीजे और बैंड की धुन पर थिरकते युवा, हर घर आंगन में द्वीप जलाकर रंगोली बनाकर व फूलो की वर्षाकर होता स्वागत।
यह नजारा था महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान निलकंठेश्वर महादेव प्रांगण से निकली भगवान महादेव की शाही बारात का। शिव मित्र मंडल ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भगवान महादेव की विशाल शाही बारात निकाली। भगवान महादेव का सेहरा सजाया गया तो भूत-पिशाचों के संग शाम 5 बजे बारात भी निकाली गई।
सुबह से लेकर रात तक एक झलक पाने के लिए लगी रही कतारे-
दिनभर शिव मंदिरो में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भजन संध्या के आयोजन भी हुए। निलकंठेश्वर महादेव की झलक पाने अलसुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर आगे बढ़ते रहे और बाबा के दर्शन लाभ लिए।
पुष्पवर्षा से बारात का स्वागत-
बारात में मौजूद झांकियो को देखने के लिए सडको पर लोगो का हूजूम उमड़ा। वहीं शिव बारात में शामिल भक्त रास्ते भर थिरकते रहे। बारात का नागरिको एवं कई सामाजिक संगठनो ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शाही बारात के लिए पुराना बस स्टैंड पर नगर परिषद के द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
प्रशासन रहा चुस्त-दुरूस्त-
सुरक्षा की दृटि से पुलिस और प्रशासन चुस्त-दुरूस्त रहा। किसी प्रकार की अनहोनि घटना न घटे इसके लिए पुलिस की जवान अलग-अलग टुकड़ियों में अलग-अलग चौराहे और मार्गो पर तैनात किए गए थे। पुलिस अधिकारी अपने दलबल के साथ कमान संभाले हुए थे।
ये रहे आकर्षण का केंद्र-
बग्घी मे सवार भोलेनाथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे इसके साथ ही कलाकारों द्वारा भस्म रमईया अघोरी रूप की पेशकश,शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी गई,
मालवा के प्रसिद्ध मान गए उस्ताद ढोल पार्टी, मालवा की मशहूर बैंड पार्टी राजकमल बैंण्ड गजनीखेडी, श्री राम डीजे, राज डीजे, डीके डीजे, साई डिजे, द्वारा संगीतमय डीजे धमाका, अंबिका लाइट डेकोर द्वारा मंदिर लाइट डेकोरेशन भी आकर्षण का केंद्र रहें।
यहां हुई विशेष प्रस्तुतियां-
शोभाभायात्रा में न्यू बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, गणपति चौक, अंबिका चौक, सुभाष मार्ग, भेरू चौक, राजापुरा, तिलक मार्ग, झंडा बाजार, कहार मोहल्ला, गांधी चौक, साई मंदिर चौराहा पर पर विशेष प्रस्तुतियां दी गई। जिसकी नगरवासीयों ने खूब सराहना की।
रात 12 बजे हुई 101 दीपो से महाआरती-
शाही बारात का समापन निलकंठेश्वर महादेव मंदिर में रात 12 बजे हुआ। इसके बाद 101 दीपको से महाआरती का आयोजन हुआ। रात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती का लाभ उठाया। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण भी हुआ। किसी ने मिठाई, तो किसी ने फलो, किसी ने दूध का शरबत बनाकर भक्तो में वितरण किया। फोटो शिव बारात नृत्य करते हुए कलाकार, फोटो शिव तांडव नृत्य करते हुए, फोटो नीलकंठ महादेव बने दूल्हे


