सारंगी में भगोरिया पारंपरिक ढोल मादल की थाप पर निकाली गैर।... शादियों की सीजन के बाद ग्रामीणों ने खूब लिया आनंद ..

 




News सुरेश चन्द्र परिहार।


सात दिनी भगोरिया पर्व के तीसरे दिन गुरुवार को सारंगी में आदिवासियों की टोलियां ने रंग जमाया भगोरिया हाट में जमकर लुफ्त उठाया गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे आदिवासी संस्कृति देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आया दोपहर 3 बजे भगोरिया का रंग जमा हाट में ग्रामीणों का हुजूम नजर आया हाट में पारंपरिक दलों की मस्ती शुरू हुई ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए नजर आए


सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

कार्यक्रम की  व्यवस्था के लिए एस डी ओ पी सुश्री अनुरकती साबनानी , टी आई निर्भय सिंह भूरिया, चौकी प्रभारी दीपक सिंह देवरे सुबह से ही अपनी टीम के साथ मैदान में डटे रहे पूरा नगर सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में था पुलिस जवानों एवं कोटवारों ने सुरक्षा  और यातायात व्यवस्था संभाली नगर के हर स्थान पर पुलिस कर्मी तैनात रहे ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो मेले में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई जिससे आवागमन सुगम बना रहा


मेले के दौरान पारंपरिक गैर  अनुसूचित जनजाति के बैनर तले ओर भाजपा सारंगी मंडल अध्यक्ष पप्पू भाई गामड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी,पुर्व महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेडी,जितेंद्र गेहलोत, सरपंच फुन्दि बाई मैडा,पवन गुर्जर, दिनेश गणावा,रामचन्द्र भुरिया,सुरेश चन्द्र परिहार,हैमेन्द्र सिंह राठौर, बाबु लाल पाटीदार, प्रेमदास बैरागी, हर्षवर्धन सिंह राठौर,तेजमल सोलंकी, तेजपाल सिंह राठौर, जितेंद्र वर्मा एवं  भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ता की उपस्थिति में ढोल मादल की थाप पर नृत्य करते हुए पूरे नगर में गैर निकाली गई जिसमें युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी ने भगोरिया पर्व की सामाजिक और सांस्कृतिक महता पर प्रकाश डाला

पूरा आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण  वातावरण में संपन्न हुआ प्रशासन पुलिस और पंचायत के संयुक्त प्रयासों से यह भगोरिया मेला सफल और यादगार बन गया ग्रामीण ने भी अनुशासन और सहयोग का परिचय देते हुए पर्व को गरिमा के साथ मनाया ।

राज्स्व अमला व पंचायत सचिव हरिराम भूरिया और पुलिस विभाग से 

पुलिस जवान एवं कोटवार उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.